Maharashtra: शाह ने वंशवादी राजनीति के लिए विपक्ष को घेरा, बोले- भाजपा एकमात्र पार्टी, जहां युवाओं के पास मौका
Maharashtra: अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टियां अपने संगठनों के भीतर परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं, वे देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने युवा सम्मेलन में आग्रह किया कि उन पार्टियों को वोट दें जो लोकतंत्र को मजबूत करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मंगलवार को युवाओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने वाले लोगों को वोट दें। शाह उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा की युवा रैली को संबोधित कर रहे थे।
'लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पार्टियों को दें वोट'
रैली में शाह ने कहा, "जो पार्टियां अपने संगठनों के भीतर परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं, वे देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकती हैं।" उन्होंने कहा, "उन पार्टियों को वोट दें जो लोकतंत्र को मजबूत करें। शाह ने दावा किया कि युवाओं को केवल भाजपा में ही आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।"
सोनिया-राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, "(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी चांद पर एक आदमी को लॉन्च करने का प्रयास कर रहे हैं और (कांग्रेस नेता) सोनिया (गांधी) अपने बेटे को 20वीं बार लॉन्च करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने 19 बार कोशिश की, लेकिन वह कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाईं।"
विपक्ष के नेताओं पर लगाया वंशवाद का आरोप
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, "सोनिया राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रही हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता दीदी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। एमके स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।"
'वाजपेयी के कार्यकाल में 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत'
शाह ने आरोप लगाया कि मोदी का विरोध करने वाले विपक्षी गठबंधन के दल वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा, "जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था, तब देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई थी। जबकि (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी यूपीए सरकार के दस साल के दौरान देश को इसी स्थिति में बनाए रखा।" शाह ने कहा कि भाजपा को वोट देने का मतलब 'भारत के लिए वोट' और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
'हमेशा नहीं मिलेगा पीएम मोदी जैसा नेता'
उन्होंने आगे कहा, "मोदी की गारंटी है कि अगर आप उन्हें तीसरा कार्यकाल देंगे तो वह देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उनके पास 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड और अगले 25 वर्षों के लिए विजन है। आपको हमेशा ऐसा नेता नहीं मिलेगा।" शाह ने युवाओं से यह भी पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों में उनके लिए कोई जगह है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जहां आपके पास अवसर हैं और आपके नेता नरेंद्र मोदी हमेशा आपके साथ हैं। उन्होंने देश को सुरक्षित बनाया और आतंकवाद व नक्सलवाद की समस्या का सफाया किया।
अनुच्छेद 370 को लेकर कही ये बात
भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था और कहा था कि इसके कारण जम्मू-कश्मीर की सड़कों पर खून बहेगा। खून के बारे में तो भूल जाइए, किसी की हिम्मत कंकड़ फेंकने की तक नहीं हुई। इससे पहले शाह ने राज्य के अकोला में एक सभा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।