फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah's imprint on new Gujarat cabinet with one third first-timers

गुजरात: नई सरकार का 'शाह मॉडल', एक तिहाई पहली बार बने मंत्री

Mon, 08 Aug 2016 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
Shah's imprint on new Gujarat cabinet with one third first-timers
गुजरात
गुजरात में नए सीएम विजय रुपानी ने रविवार को नई कैबिनेट के साथ शपथ ली। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भव्य समारोह के बीच नई रुपानी समेत 25 मंत्रियों को पथ दिलाई गई। आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपानी को सीएम चुना गया, बताया जा रहा है कि वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की पसंद हैं। नई कैबिनेट में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का प्रभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है, इसके अलावा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से क्षेत्रीय और जातीय समीकरण भी नजर आए। 
विज्ञापन

  
नए मंत्रिमंडल में एक तिहाई पहली बार मंत्री बने हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री और सात राज्य मंत्री हैं। सीएम रुपानी को खुद सरकार का 20 महीने से भी कम अनुभव है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार पीएमओ और शाह राज्य सरकार पर आनंदी पटेल के मुकाबले अधिक कंट्रोल रखेंगे। आनंदीबेन पटेल की टीम में मंत्री रहे आठ लोगों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। आनंदीबेन पटेल की टीम के बड़े चेहरे रहे सौरभ पटेल, मंगू भाई पटेल और रमनलाल वोरा को रुपानी के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। हालांकि गणपत वासावा औऱ डिप्टी स्पीकर आत्माराम परमार को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


 

 
Trending Videos

आनंदीबेन के करीबी हुए बाहर

Shah's imprint on new Gujarat cabinet with one third first-timers
सौरभ पटेल, रमनलाल वोना और वसुबेन त्रिवेदी, मंगूभाई पटेल जैसे दिग्गज नेता आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं। सभी को इस बार की सरकार से बाहर रखा गया है। पिछली सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री और 6 राज्य मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है। सौरभ पटेल आनंदीबेन पटेल सरकार में फाइनेंस, एनर्जी और पेट्रोलियम मंत्री थे। पावर सेक्टर की विकास में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। हालांकि सौरभ पटेल को एक हार्डकोर नेता के तौर पर नहीं देखा जाता है लेकिन आनंदीबेन पटेल से उनके करीबी संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed