फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shah congratulate modi for better govt.

सुशासन ने बदली अर्थव्यवस्था की तस्वीर- अमित शाह

Thu, 02 Jun 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
shah congratulate modi for better govt.
फाइल फोटो - फोटो : pti

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 7.9 फीसदी विकास दर हासिल करने और बुधवार को दलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोत्तरी पर मोदी सरकार को बधाई दी है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने महज दो साल में दिखा दिया है कि सुशासन की बदौलत अर्थव्यवस्था की तस्वीर कैसे बदली जा सकती है।

विज्ञापन


एमएसपी बढ़ाने के फैसले का स्वागत करते हुए शाह ने कहा कि इससे भविष्य में दालों पर दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना होगा। इसके साथ ही इस फैसले से विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्ट्रचार मुक्त पारदर्शी सरकार चलाई है।
विज्ञापन


-समर्थन मूल्य बढ़ाने और उच्च विकास दर हासिल करने पर शाह ने दी पीएम मोदी को बधाई
-कहा विकास की दौड़ में छूटे लोगों को मुख्यधारा में लाना सरकार का लक्ष्य


भाजपा अध्यक्ष ने दलहन फसलों पर एमएसपी 375 रुपये से 425 रुपये बढ़ाने को कल्याणकारी फैसला बताते हुए कहा कि इससे मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य हासिल कर पाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एकमात्र लक्ष्य गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि मोदी सरकार की ज्यादातर योजना गरीब, गांव और किसान केंद्रित है। सरकार का लक्ष्य विकास की दौड़ में पीछे छूट गए वंचितों को विकास की मुख्यधारा में वापस लाना है। जिस प्रकार से विकास दर में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे लगता है कि सरकार जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी।


शाह ने इस दौरान मोदी के सुशासन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दो साल के कार्यकाल में सरकार ने सुशासन और शासन में पारदर्शिता ला कर कई मुकाम हासिल किए हैं। भ्रष्ट्राचार पर नकेल कसने के साथ विभिन्न योजनाओं और नीतियों के द्वारा मोदी सरकार ने बता दिया है कि सरकार कैसे चलाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed