फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shah attack on Congress and Owaisi, how will there be development if we divide the officers into Hindus and Muslims?

कांग्रेस व ओवैसी पर शाह का वार, बोले-अफसरों को हिंदू-मुस्लिमों में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा? 

Sat, 13 Feb 2021 04:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Shah attack on Congress and Owaisi, how will there be development if we divide the officers into Hindus and Muslims?
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2021 पर शनिवार को लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि देश के सरकारी अफसरों को भी हिंदू-मुस्लिम में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा? 

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, ओवैसी जी इसको हिंदू-मुस्लिम बना रहे हैं। क्या हम देश के सरकारी अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम में बांटेंगे? कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हमसे 2G और 4G की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो मोबाइल सेवाएं ही बरसों तक बंद रखीं। 
विज्ञापन


किसके दबाव में 70 साल जारी रखा अनुच्छेद 370
शाह ने कहा कि हम पर दबाव की बात की जा रही है। जरा यह भी तो बताएं कि आखिर किसके दबाव में अनुच्छेद 370 को 70 साल तक चालू रखा। जो हमसे जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को 17 माह से निलंबित रखने पर सवाल उठा रहे हैं, वे बताएं कि 70 साल तक अस्थाई अनुच्छेद 370 को क्यों जारी रखा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 



ओवैसी ने कश्मीर में मुस्लिम अफसर कम होने का आरोप लगाया था
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में आबादी के हिसाब से मुस्लिम अफसरों की संख्या कम होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने गुहार लगाई थी कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू-कश्मीर भेजा जाए, लेकिन सरकार को ऐसा करने की हिम्मत नहीं हुई, लेकिन यूरोप से प्रतिनिधिमंडल बुला लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर घाटी में कितने लोगों को यूएपीए और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया, सरकार को बताना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed