{"_id":"5c367ecebdec2256b73efb27","slug":"sfio-examining-520-companies-in-67-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"520 कंपनियों की 67 तरह से जांच कर रहा एसएफआईओ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
520 कंपनियों की 67 तरह से जांच कर रहा एसएफआईओ
Thu, 10 Jan 2019 04:37 AM IST
गौरव द्विवेदी
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
एसएफआईओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियों के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) लगातार कार्रवाई कर रहा है। केंद्र सरकार के मुताबिक पिछले तीन साल में 520 कंपनियों के खिलाफ एसएफआईओ 67 तरह की जांच कर रहा है। इनमें से सौ से भी ज्यादा कंपनियों के खिलाफ एक घोटाले का मामला भी दर्ज है। साथ ही 124 क्षेत्रीय निदेशकों (आरडी) और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के खिलाफ भी जांच एसएफआईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
कॉर्पोरेट मंत्रालय के मुताबिक, एसएफआईओ ने कंपनियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट और गैर अनुपालन के संबंध में विभिन्न अदालतों के समक्ष 95 शिकायतें दर्ज की हैं। तीन साल में की गई कार्रवाई के दौरान अदालतों के आदेश पर 6,90,140 रुपये वसूल किए गए हैं। खास बात ये है कि एसएफआईओ पीएनबी घोटाला मामले में भी जांच कर रहा है। इस मामले से जुड़े संदिग्ध लेनदेन को लेकर सौ से भी ज्यादा कंपनियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इसके अलावा कई कंपनियों के खिलाफ देश-विदेश में किए गए संदिग्ध लेनदेन की भी पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
कंपनी धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले
सरकार द्वारा धन के अवैध लेनदेन को रोकने के लिए नोटबंदी के बाद लगातार कदम उठाए गए। इस दौरान सामने आए मामलों में सीबीआई, ईडी, एसएफआईओ, एफआईयू समेत विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है। इनमें से कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले एसएफआईओ के पास हैं। कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा दो साल या इससे अधिक समय तक वित्तीय जानकारियां या वार्षिक रिटर्न नहीं दाखिल करने वाली सवा दो लाख कंपनियों का पंजीकरण भी रद्द किया गया था।
विज्ञापन
कई बड़े मामलों की पड़ताल
एसएफआईओ मौजूदा समय में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रहा है। इनमें आदर्श को-ऑपरेटिव सोसायटी हेराफेरी, आईएलएंडएफएस समूह और शारदा घोटाला समेत कई मामले हैं। आईएलएंडएफएस में एसएफआईओ को अहम सुराग मिले हैं। जांच में पता चला है कि समूह के प्रबंधन ने घोटाला कर करोड़ों की संपत्ति बनाई जिससे कंपनी को 91 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।