फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SFI should change its ways, else will become liability for Left front CPI

Kerala: ‘काम करने का तरीका सुधारें वरना बोझ बन जाएंगे’, वामदल भाकपा की अपने ही छात्र संगठन SFI को कड़ी चेतावनी

Thu, 04 Jul 2024 10:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

Kerala: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की कड़ी आलोचना दी है। भाकपा ने कहा कि अगर एसएफआई ने अपने काम करने के तरीके नहीं सुधारे तो वे वामदल के लिए बोझ बन जाएंगे।

विज्ञापन
SFI should change its ways, else will become liability for Left front CPI
भाकपा नेता बिनॉय विश्वम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपने ही छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) को कड़ी चेतावनी दी है। भाकपा ने कहा कि अगर एसएफआई ने अपने काम करने के तरीके नहीं सुधारे तो वे वामदल के लिए बोझ बन जाएंगे। केरल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कड़ी आलोचना की है। भाकपा ने कहा है कि अगर एसएफआई ने अपने काम करने के तरीके नहीं सुधारे तो वे वामदल के लिए बोझ बन जाएंगे।

विज्ञापन


भाकपा के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम ने दी चेतावनी
भाकपा के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम एसएफआई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाकपा की छात्र शाखा एसएफआई के तरीके वाम छात्र आंदोलन के तरीके नहीं हैं। विश्वम ने कहा, ‘एसएफआई कार्यकर्ताओं को छात्र आंदोलन के इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्हें अपने उत्थान के बारे में पता नहीं है। वे किसके पक्ष में खड़े हैं, इसका भी ज्ञान नहीं है। नया एसएफआई नहीं जानता कि वाम मोर्चा शब्द का अर्थ क्या है। वे अपनी राजनीतिक विचारधारा की गहराई को नहीं जानते हैं।’
विज्ञापन


‘एसएफआई कार्यकर्ता वाम मोर्चे के दायित्वों को नहीं जानते’
बिनॉय विश्वम ने कहा कि एसएफआई कार्यकर्ता वाम मोर्चे के दायित्वों के बारे में भी नहीं जानते हैं। विश्वम ने इस बात पर जोर दिया कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं को यह सब सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एसएफआई कार्यकर्ताओं को नहीं सिखाया गया तो यह वाम मोर्चे के लिए एक बोझ बन जाएगा और ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनॉय विश्वम ने एसएफआई को दी चेतावनी
विश्वम एसएफआई की हाल की उन गतिविधियों के बारे में बोल रहे थे, जो सुर्खियों में रहीं थीं। कुछ समय पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। इसके अलावा केरल विश्वविद्यालय परिसर में केरल छात्र संघ (केएसयू) नेता की पिटाई भी की गई थी। विश्वम की ओर से यह कड़ी आलोचना मुख्यमंत्री पिनरई विजयन द्वारा राज्य विधानसभा में एसएफआई की गतिविधियों का बचाव करने के कुछ घंटों बाद आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed