{"_id":"5b3086c24f1c1baf6e8b9dde","slug":"seychelles-president-danny-faure-at-rashtrapati-bhavan-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशल्स के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान गिरा जवान, हाल-चाल लेने पहुंचे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेशल्स के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान गिरा जवान, हाल-चाल लेने पहुंचे पीएम मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक जवान गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर गया। फार अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समाप्त होने और फार के जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवान का हालचाल जानने उसके पास पहुंचे। मोदी ने जवान से कहा कि वह अपनी सेहत का खयाल रखे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कुछ मिनट जवान के पास रूकने के बाद मोदी अपने आधिकारिक आवास के लिए रवाना हो गए। फार को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान जवान बेहोश होकर गिर पड़ा था।
विज्ञापन
फार आपने छह दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गुजरात पहुंचे थे। वह शनिवार को साबरमती आश्रम गये थे जहां महात्मा गांधी 1917 और 1930 के बीच रहे थे। अहमदाबाद और गोवा के दौरे के बाद फार रविवार को दिल्ली पहुंचे जिनकी आगवानी विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने की।
PM Narendra Modi inquired about health of an IAF guard who fell down after a heat stroke at ceremonial reception of Seychelles President Danny Faure at Rashtrapati Bhavan earlier today pic.twitter.com/X2ORTcFX4S
— ANI (@ANI) June 25, 2018