फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual Harrasment: Editors Guild of India suspends MJ Akbar and Tarun Tejpal

यौन शोषण मामला: एडिटर्स गिल्ड ने एमजे अकबर और तरुण तेजपाल को किया बर्खास्त

Thu, 13 Dec 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harrasment: Editors Guild of India suspends MJ Akbar and Tarun Tejpal
एमजे अकबर-तरुण तेजपाल

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने गुरुवार को पत्रकार से राजनेता बने एमजे अकबर और तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल पर यौन शोषण के आरोप लगने की वजह से उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है। तेजपाल पर बलात्कार का मामला चल रहा है।

विज्ञापन


ईजीआई ने बयान में कहा, 'गिल्ड के पदाधिकारियों ने ईसी की टिप्पणियों पर चर्चा की और इस मामले पर फैसला लिया। बहुमत ने फैसला लिया है कि अकबर को गिल्ड से तब तक के लिए बर्खास्त कर देना चाहिए जब तक कि उनके खिलाफ चल मामले पर फैसला न आ जाए।' 
विज्ञापन


गिल्ड ने इससे पहले पहले अकबर को आपराधिक मानहानि का केस वापस लेने के लिए कहा था जो उन्होंने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर किया था। संपादकों का समूह उन महिला पत्रकारों के समर्थन में आ गया था जिन्होंने मी टू अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रमानी पहली महिला थी जिन्होंने 8 अक्तूबर को अकबर पर शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने उस लेख के बारे में खुलासा किया जो उन्होंने पिछले साल लिखा था। इस लेख में उन्होंने बताया था कि एक संपादक ने उन्हें उनके होटल रूम में नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया और उसे बेड में अपने साथ बैठने के लिए कहा। उस संपादक का नाम अकबर था। इसके बाद पूर्व संपादक के खिलाफ बहुत सी महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए थे।

17 अक्तूबर को अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। उनके खिलाफ 15 महिला पत्रकारों ने एशियन एज के संपादक रहने के दौरान उनका शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके बाद एक बयान जारी करते हुए ईजीआई ने कहा था कि वह उन महिला पत्रकारों के साहस को सलाम करता है जिन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उनका किस तरह से शोषण किया गया था। एमजे अकबर ने इन्हीं आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed