फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual harassments with 14-year-old girl in Malappuram, Kerala

केरल: 14 वर्षीय लड़की को ड्रग्स देकर सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 25 Feb 2021 04:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मलाप्पुरम
एजेंसी, मलाप्पुरम Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Feb 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassments with 14-year-old girl in Malappuram, Kerala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

केरल के मलाप्पुरम जिले में सात लड़कों द्वारा 14 साल की लड़की को ड्रग्स देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया, लड़की की आरोपियों में से एक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


आरोपियों ने लड़की को कथित तौर पर गांजा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। लड़की अपनी मां, भाई और दादा-दादी के साथ रहती है, जबकि उसके पिता विदेश में रहते हैं। दस दिन पहले उसने अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जिले की चाइल्ड लाइन से मिली जानकारी के बाद 17 फरवरी को केस दर्ज किया गया। पीड़ित लड़की आठ महीने से अपनी मां के फोन से इंस्टाग्राम चला रही थी। सभी आरोपी इंस्टाग्राम पर उसकी फ्रेंडलिस्ट में थे। सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं लड़की को ड्रग्स देने वाले आरोपियों के खिलाफ ज्यूवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed