{"_id":"66c46fafa72db2528c0b19a1","slug":"sexual-abuse-at-school-uddhav-demands-fast-track-trial-speedy-justice-for-victims-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़ितों को जल्द इंसाफ; बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर उद्धव की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़ितों को जल्द इंसाफ; बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर उद्धव की मांग
Tue, 20 Aug 2024 03:58 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे जिले में एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में उद्धव ठाकरे ने महायुति गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार राज्य में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना चला रही है, वहीं दूसरी तरफ बेटियां और बहनें सुरक्षित नहीं है।
'ऐसी घटना देश में कहीं नहीं होनी चाहिए'
इस मामले में उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि बदलापुर ही नहीं, बल्कि देश में कहीं भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। हम राज्य में शक्ति विधेयक पास करने वाले थे लेकिन हमारी सरकार को गिरा दी गई। अब ये उन लोगों की जिम्मेदारी है, जिन्होंने हमारी सरकार गिराई और अब सत्ता में हैं कि वे शक्ति विधेयक पारित करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करें
'वारदात में कोई भी शामिल उस पर सख्त कार्रवाई हो'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे पता चला है कि जिस स्कूल में यह घटना हुई, वह भाजपा के लोगों का है। लेकिन मैं इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहता, इसलिए जो भी दोषी है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हो या कोई और, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले का जिक्र करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि कुछ राज्यों को निशाना बनाकर महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
अटेंडेंट ने बच्चियों का किया यौन उत्पीड़न
बता दें कि पुलिस ने 17 अगस्त को स्कूल में काम करने वाले अटेंडेंट को किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इस घटना के लिए प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया है।
सीएम शिंदे ने सख्त कार्रवाई के दिए हैं निर्देश
इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामले की तेजी से सुनवाई की जाएगी और एक विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद अभिभावकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और मंगलवार को बदलापुर स्टेशन पर ट्रैक पर उतर आए और लोकल ट्रेनों को रोक दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन