{"_id":"5dbf02db8ebc3e93ca6fa3be","slug":"severe-cyclonic-storm-maha-returned-to-india-fear-of-heavy-rainfall-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की तरफ लौटा चक्रवाती तूफान 'महा', गुजरात तट से टकराने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत की तरफ लौटा चक्रवाती तूफान 'महा', गुजरात तट से टकराने की आशंका
Sun, 03 Nov 2019 10:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चक्रवात तूफान 'महा' के वापस लौटने की आशंका जताई है। आईएमडी ने कहा कि यह तूफान गुजरात की तरफ लौट रहा है। चक्रवात के दोबारा लौटने से बेहद तेज हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि ये तूफान भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
विज्ञापन
आईएमडी ने बताया कि यह तूफान गुजरात तट पर पांच नवंबर को पहुंच सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर द्वारका और दीव के बीच स्थित तट पर होने की संभावना जताई जा रही है। 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक ने समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को चेतावनी देने और निकटतम बंदरगाह पर वापस लौटने की सलाह देने के लिए गुजरात तट के सात जहाज और दो विमानों को तैनात किया है।
विज्ञापन
Maharashtra Disaster Management Authority: Heavy rainfall with lightning expected in Konkan & North-Central Maharashtra region between 6th-8th November. Fishermen are advised not to venture in the sea during this period. #CycloneMaha https://t.co/kZfpEv1lRJ
— ANI (@ANI) November 3, 2019
महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी छह से आठ नवंबर के बीच कोंकण और उत्तर-मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।