फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Severe Cold and Dense Fog in North India, Temperature Drops Below 5°C; Delhi-NCR Faces Cold Wave and Pollution

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे; शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें

Mon, 29 Dec 2025 05:17 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 29 Dec 2025 05:17 AM IST
सार

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और बढ़ते प्रदूषण ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Severe Cold and Dense Fog in North India, Temperature Drops Below 5°C; Delhi-NCR Faces Cold Wave and Pollution
कर्तव्यपथ पर घने कोहरे के चलते इंडिया गेट भी नजर नहीं आ रहा था। - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया।

विज्ञापन


पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भीषण शीतलहर को देखते हुए यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। असम के गुवाहाटी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


कोहरे के चलते नहीं उतर सका विमान, लौटना पड़ा दिल्ली
दिल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची, लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। वहीं, पंतनगर से भी दिल्ली के लिए 76 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। विमान के नहीं उतर पाने से इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah Assam Visit: अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द, अब आज पहुंचेंगे असम; तय कार्यक्रमों में बदलाव नहीं


दिल्ली में 40 में से 19 निगरानी केंद्रों पर गंभीर श्रेणी में एक्यूआई
मौसम के तीखे तेवर से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। 40 में से 19 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। आनंद विहार में एक्यूआई सबसे अधिक 444 रहा। गाजियाबाद में 414, नोएडा में 419 और ग्रेटर नोएडा में 434 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में भी एक्यूआई 353 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा। हवा में प्रदूषकों में पीएम 2.5 प्रमुख रहा।

हिसार में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस
यूपी में मेरठ और मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री रहा। इटावा में 7.4 डिग्री, प्रयागराज और झांसी में 8 डिग्री रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में 2.5 डिग्री के साथ हिसार सबसे ठंडा रहा। पंजाब में फरीदकोट में पारा 3.4 डिग्री रहा। हिमाचल में कल्पा में 0.6 डिग्री और जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग में पारा शून्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed