{"_id":"6002d8804c36f647ec0772e3","slug":"severe-accident-11-women-going-to-goa-with-classmates-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसाः स्कूल की पुरानी सहपाठियों के साथ गोवा घूमने जा रहीं 11 महिलाओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीषण हादसाः स्कूल की पुरानी सहपाठियों के साथ गोवा घूमने जा रहीं 11 महिलाओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
Sat, 16 Jan 2021 06:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एजेंसी, धारवाड़
एजेंसी, धारवाड़
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनार्टक के स्कूल की सहपाठियों के साथ गोवा घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ। सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को कनार्टक के इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने प्रकट की संवेदना
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'दुख ही इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं'
विज्ञापन
Saddened by the loss of lives due to a road accident in Karnataka’s Dharwad district. In this sad hour, my thoughts are with the bereaved families. I pray for a quick recovery of those injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 15, 2021
पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोवा यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी। 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं। इनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी।
पुलिस ने बताया कि वे एक सहपाठी को धारवाड़ से लेने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को रानेबेन्नूर से पकड़ा गया है। हादसे में ट्रक ड्राइवर और पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दो घायलों की गंभीर स्थिति है और एक महिला को हवाई जहाज की मदद से बेंगलुरु के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।