Telangana: संगारेड्डी के औद्योगिक क्षेत्र में निजी प्रयोगशाला में विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की सूचना
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी प्रयोगशाला में रिएक्टर में विस्फोट हो गया है। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बोल्लाराम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी प्रयोगशाला में रिएक्टर में विस्फोट हो गया है। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल इस विस्फोट में किसी की मौत की खबर नहीं है।
#WATCH | Telangana: Several people were injured allegedly after a reactor exploded in a private laboratory in the Bollaram industrial area in Sangareddy district. The injured have been admitted to a local hospital for treatment. Police present at the spot.
विज्ञापन
More details awaited. pic.twitter.com/F2G1ryE9nM — ANI (@ANI) October 13, 2023
हैदराबाद में छात्रा की आत्महत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन
इधर, हैदराबाद में एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। छात्रा की मौत के बाद साथी छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर भाजपा सांसद डॉ के लक्ष्मण ने राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, एक मेहनती छात्रा प्रवल्लिका की आत्महत्या बेहद दर्दनाक खबर है। वह कई महीनों से लगन से सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। लेकिन बीआरएस सरकार द्वारा परीक्षाओं को बार-बार रद्द करने और स्थगित करने के कारण, उसने इतना घातक कदम उठाया है।
#WATCH | Telangana: A large number of people, including students, staged a protest in Hyderabad after a student allegedly died by suicide pic.twitter.com/pKWVYGVcKC
— ANI (@ANI) October 13, 2023