{"_id":"670a42e0c4b93a22b502c6f8","slug":"several-labourers-killed-as-soil-caves-in-at-construction-site-in-gujarat-mehsana-district-news-in-hindi-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने दुख जताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने दुख जताया
Sat, 12 Oct 2024 03:31 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:31 PM IST
विज्ञापन
Gujarat: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा
- फोटो : एएनआई
गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से नौ मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना कादी शहर के जासलपुर गांव में हुई, जहां मजदूर एक फैक्ट्री के लिए भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई और मजदूर उसमें दब गए। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
इससे पहले, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. हसरत जस्मीन ने बताया था कि यह घटना आज दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। उन्होंने बताया कि यह एक निजी कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार 9-10 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से छह के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Gujarat: Rescue operation underway after the wall of a private company collapsed near Jasalpur village in Kadi taluka of Mehsana district pic.twitter.com/ssI7mQlAMK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 12, 2024
उन्होंने बताया था कि एक 19 वर्षीय युवक को जिंदा बचा लिया गया है और उसके मुताबिक यहां 8-9 लोग काम कर रहे थे। अभी भी 2-3 लोग फंसे हुए हैं। हम उन्हें भी जल्द सुरक्षित बाहर निकालेंगे।
पीएम मोदी ने जताया घटना पर दुख
प्रधानमंत्री ने भी इस घटना पर भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दर्दनाक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
पीएमओ के मुताबिक, हादसे के प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।