{"_id":"674afac8b93cd644c904d85a","slug":"several-injured-as-bus-meets-with-an-accident-near-atal-setu-bridge-in-pakyong-district-sikkim-news-in-hindi-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikkim: पाक्योंग में अटल सेतु पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्रियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikkim: पाक्योंग में अटल सेतु पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्रियों की मौत
Sat, 30 Nov 2024 06:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटॉक
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 30 Nov 2024 06:11 PM IST
सार
घायलों को इलाज के लिए रंगपो के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अटल सेतु पर बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : PTI (Video Grab)
विस्तार
सिक्किम के पाक्योंग जिले में अटल सेतु पुल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। यह घटना दोपहर के तीन बजे की है, जब सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रही बस एनएच-10 से उतर गई और तीस्ता नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। मृतकों में महिला भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए रंगपो के एक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है, क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
VIDEO | Several injured as bus meets with an accident near Atal Setu bridge in Pakyong district, Sikkim. More details awaited.#Sikkim
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/NTEZpe80vNविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2024