फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several family members including two children killed in roof collapse in Karnataka village news in hindi

Karnataka: हावेरी में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से तीन लोगों की मौत, पूर्व सीएम ने की मुआवजे की मांग

Fri, 19 Jul 2024 02:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मुत्तप्पा हरकुनी, उनकी 30 वर्षीय सुनीता, 70 वर्षीय मां यल्लम्मा और जुड़वां बेटियां और बहन चेन्नम्मा गांव के कच्चे घर में रह रहे थे। गुरुवार की शाम को यहां भारी बारिश हुई थी और अगले दिन घर की छत ढह गई।

विज्ञापन
several family members including two children killed in roof collapse in Karnataka village news in hindi
भारी बारिश के कारण घर की छत गिरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में हावेरी जिले के सावनूर तालुक के मदापुरा गांव में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। इस हादसे तीन अन्य घायल भी हुए। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय चेन्नम्मा, दो जुड़वां बच्चियां अनुश्री और अमूल्या के तौर पर की गई है। इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पीड़ितों के लिए राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मुत्तप्पा हरकुनी, उनकी 30 वर्षीय सुनीता, 70 वर्षीय मां यल्लम्मा और जुड़वां बेटियां और बहन चेन्नम्मा गांव के कच्चे घर में रह रहे थे। गुरुवार की शाम को यहां भारी बारिश हुई थी और अगले दिन घर की छत ढह गई। इस घटना के दौरान परिवार वाले सो रहे थे। हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशू कुमार ने कहा कि  मुत्तप्पा, उनकी पत्नी और मां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनका फिलहाल इलाज जारी है। 

पूर्व सीएम ने की मुआवजे की मांग
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजे की मांग की। बता दें कि बोम्मई हावेरी से लोकसभा सदस्य भी हैं। इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हावेरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कार सावनूर तालुक के मदापुरा गांव में एक घर की छत गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस घटना में अन्य तीन लोग घायल भी हुए हैं। राज्य सरकार को घायलों का उचित इलाज कराना चाहिए।


कर्नाटक में लापता हुआ केरल का लॉरी चालक
केरल के एक लॉरी चालक का पता लगाने के लिए कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर गांव में तलाशी अभियान चलाया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश के कार भूस्खलन में लॉरी चालक लापता हो गया। लॉरी चालक की पहचान अर्जुन के तौर पर की गई है, जो कोझिकोड का रहने वाला है। इस घटना के बाद 16 जुलाई को छह शव बरामद किया गया। भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर वाहनों का यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

अर्जुन के परिवार वालों के अनुसार, लॉरी के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि अर्जुन का फोन दो बार बजा, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। परिवार वालों ने बताया कि अर्जुन के वाहन को उस क्षेत्र में ट्रैक किया गया, जहां पहाड़ी के कुछ हिस्से गिरे थे। इस मामले पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मुख्य सचिव डॉ वी वेणु को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव घटना स्थल पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ लगातार संपर्क में हैं। केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम से फोन पर बात की और अर्जुन का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed