{"_id":"5cc1664bbdec22147057c690","slug":"several-died-fishes-found-in-banks-of-river-tunga-in-karnataka-villagers-are-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: तुंगा नदी के तट पर मृत मिलीं कई मछलियां, गांव वालों को सता रहा डर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: तुंगा नदी के तट पर मृत मिलीं कई मछलियां, गांव वालों को सता रहा डर
Thu, 25 Apr 2019 03:56 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 25 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
तुंगा नदी तट
- फोटो : ANI
कर्नाटक के मत्तूरु-होसहल्ली गांव में तुंगा नदी के तट पर कई मछलियां मृत पाई गई हैं। ये घटना बुधवार की है। जिसके बाद से कथित तौर पर गांव के लोग नदी का पानी पीने और बाकी कामों में इस्तेमाल करने से डर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस गांव में रहने वाले भानु प्रकाश का कहना है, "बीते पांच से छह दिनों से नदी के पानी का रंग हरा हो गया है। उसमें रहने वाली मछलियां भी मर रही हैं।"
भानु का कहना है कि गांव के लोग नदी के पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब लोग पीने से डर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि अधिकारियों ने गांव का दौरा किया है। वह जांच के लिए मछलियों और पानी का सैंपल लेकर गए हैं।
ग्रामीण का कहना है, "अधिकारियों को इस बारे में बताया गया, वो आए और मछलियां और पानी के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लेकर गए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि सभी उचित उपाय किए जाएंगे और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।"
बता दें तुंगा नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और शिवमोगा सहित कई शहरों तक साफ पानी पहुंचाती है। कई गांव सिंचाई के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
यह भद्रा नदी से मिलती है और मध्य कर्नाटक तक बहती है। इससे ना केवल हजारों एकड़ भूमि संचालित होती है बल्कि लाखों लोगों को पीने का पानी भी मिलता है।