{"_id":"608657068ebc3e8d384ba4ca","slug":"several-countries-have-banned-flights-from-india-spread-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: विदेश जाने वालों को करना होगा इंतजार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कोरोना का 'ब्रेक'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: विदेश जाने वालों को करना होगा इंतजार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कोरोना का 'ब्रेक'
Mon, 26 Apr 2021 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:12 PM IST
सार
कोरोना प्रसार को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड समेत कई देशों ने भारत की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते भारतीय एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मंजूरी मिलने में देरी लगने की संभावना है। भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दुनिया में कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ब्रेक लगा रखा है। अमेरिका, फ्रांस,ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग और ओमान समेत संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, यूके और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने भारत के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
कोविड की वजह से हुई देरी
हालांकि यह प्रतिबंध कबतक रहेगा इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख भारतीय एयरलाइंस की विदेशी उड़ानें नहीं होने से कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। विस्तारा एयरलाइंस अमेरिका के लिए उड़ान भरने की योजना बनाई थी, लेकिन कोविड की वजह से देरी लग सकती है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्तारा एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भरने में कुछ समय लग जाएगा। कोरोना के कारण लोग लंबी दूरी की यात्रा जैसे अमेरिका , यूरोप या अन्य जगह नहीं करना चाहते हैं। हालात सही होने के बाद यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
विस्तारा को मिल सकती है लंबी दूरी की यात्रा तय करने की मंजूरी
विस्तारा बोइंग कंपनी के साथ 787-9 ड्रीमलाइनर विमान तैयार करने की योजना बना रही है। जल्द ही इस एयरलाइंस को लंबी दूरी की यात्रा तय करने की मंजूरी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर से अंतर्राष्ट्रीय यात्रा में कम से कम तीन से चार महीने की देरी होगी। अगर आने वाले दिनों में भी हालात नहीं सुधरे तो कई देशों से भारत को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मंजूरी नहीं मिल सकती है।
विज्ञापन