फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several children fall ill in Meghalaya after consuming wild mushroom

Meghalaya: जंगली मशरूम खाने से बीमार पड़े 14 बच्चे, जांच के लिए गांव पहुंचे अधिकारी

Fri, 23 Jun 2023 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 10:13 PM IST
सार

Manipur: जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 बच्चों को गंभीर उल्टी की शिकायत के बाद 20 जून को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। अगले दिन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
several children fall ill in Meghalaya after consuming wild mushroom
जंगली मशरूम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम खासी हिल्स जिले के एक दूरदराज के गांव में जंगली मशरूम खाने से कम से कम 14 बच्चे बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मावपत गांव के बच्चे जंगली मशरूम लेने के लिए पास के जंगल में गए थे और 20 जून की शाम को उन्होंने इसका सेवन कर लिया।

विज्ञापन

मावपत गांव राजधानी शिलांग से 136 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है और जिले में वाहकाजी शहर के पास है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 बच्चों को गंभीर उल्टी की शिकायत के बाद 20 जून को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। अगले दिन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि उनमें से 11 को बाद में छुट्टी दे दी गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार, तीन अन्य बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य मानक एवं सुरक्षा प्राधिकरण के अधिकारी भी जंगली मशरूम के नमूने लेने और उसकी जांच कराने के लिए गांव पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed