फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several areas of Gujarat flooded after heavy rainfall

गुजरात में बारिश : ओवरफ्लो हो रहे बांध, पाटन में एनडीआरएफ टीम तैनात

Sun, 23 Aug 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Aug 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
several areas of Gujarat flooded after heavy rainfall
राजकोट के अजी बांध की स्थिति - फोटो : एएनआई

गुजरात में इस समय भारी बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है तो नदियों में जलस्तर बढ़ने से बांधों पर भी पानी उफान मार रहा है। पाटन के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई जिसके बाद राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) ने लोगों को बचाने का काम किया।

विज्ञापन

 

वहीं, रविवार को राजकोट जिले के जेतपुर सिटी में स्थित भादर बांध के 29 शटर को छह इंच खोल दिया गया है। जिले के ही अजी बांध में भारी बारिश की वजह से जलस्तर बहुत ज्यादा हो गया है और ओवरफ्लो हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

दूसरी ओर अहमदाबाद के घातलोडिया इलाके में भी भारी बारिश से पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सड़कों पर भरे पानी के बीच कई वाहन फंस गए तो चालकों को उन्हें धक्का लगाकर और खींचकर ले जाना पड़ा।

 

गुजरात में औसत सालाना बारिश में से अब तक 90 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है। इसमें से आधी से अधिक बारिश अकेले अगस्त में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बांधों में जल भंडार सकल भंडारण क्षमता के लगभग 62 फीसदी तक पहुंच गया है।

कच्छ में अब तक औसत सालाना बारिश में से 159.12 फीसदी बारिश हुई है। इसके बाद सौराष्ट्र में 121.60 फीसदी, दक्षिण गुजरात में 83.40 फीसदी, पूर्वी मध्य गुजरात में 69.58 फीसदी और उत्तरी गुजरात में 67.87 फीसदी बारिश हुई। 

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण आणंद, कच्छ, भरूच, सूरत और जूनागढ़ जिलों में कम से कम 102 सड़कों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक गुजरात में बारिश होने और कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed