{"_id":"57865fd84f1c1b117a13ef1b","slug":"seventh-pay-commission-recommendations-to-be-notified-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द अकाउंट में भी दिखेगी सातवें वेतन आयोग की खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्द अकाउंट में भी दिखेगी सातवें वेतन आयोग की खुशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
सातवें वेतन आयोग के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो सरकार इसी हफ्ते या अगले हफ्ते सातवें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अगर ऐसा हो जाता है तो देश के करीब 47 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 54 लाख पेंशनधारियों को 1 अगस्त से ही बढ़ी हुई सैलरी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सरकार इस बात को पहले ही साफ कर चुकी है कि वह एरियर का भुगतान इसी साल करेगी। सूत्रों की मानें तो अगस्त की सैलरी जो कर्मचारियों के अकाउंट में सितंबर में आएगी वह नए पे कमीशन के हिसाब से ही आएगी। कुछ वर्कर्स यूनियन के लीडर की कुछ मांगें हैं, जिन पर सरकार की उन लीडर्स के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम सैलरी 26000 कर दी जाए, लेकिन सरकार न्यूनतम सैलरी 22-23 हजार तक ही रखना चाहती है। यह सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू किया जा रहा है। दशहरे से पहले सभी लोगों को अकाउंट में एरियर आ जाने की संभावना है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि एरियर पूरा एक साथ मिलेगा या फिर किश्तों में मिलेगा।
विज्ञापन