{"_id":"5fb11c716218f6410c172933","slug":"seven-year-old-girl-dies-of-burn-injuries-while-bursting-firecrackers-in-west-bengal-s-malda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के मालदा में पटाखे जलाने के दौरान झुलसी सात वर्षीय बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के मालदा में पटाखे जलाने के दौरान झुलसी सात वर्षीय बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 15 Nov 2020 05:47 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Nov 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक सात साल की बच्ची की आग में झुलसने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक काली पूजा के दौरान बच्ची अपने घर में पटाखे जलाते वक्त जख्मी हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जयंती रबीदास के रूप में हुई, जो जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के कदमतोली की निवासी थी। वह शनिवार को काली पूजा के अवसर पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पटाखे फोड़ रही थी, जब उसकी पोशाक में आग लग गई। उसके रिश्तेदारों ने तुरंत आग बुझाई और उसे मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पांच नवंबर को अपने आदेश में राज्य में पटाखे जलाने और उनकी बिक्री पर बैन लगाया था।
विज्ञापन