फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven year old allegedly raped in a school toilet in Nagpur Maharashtra

नागपुर में वारदात: सात साल की बच्ची के साथ स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Jun 2021 08:38 PM IST
सार

आरोपी ने कथित तौर पर घटना को तब अंजाम दिया जब पीड़िता स्कूल के खेल के मैदान में खेल रही थी। आरोपी बच्ची को जबरन उठा ले गया और फिर स्कूल के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
seven year old allegedly raped in a school toilet in Nagpur Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्कूल के शौचालय में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह कथित अपराध शनिवार शाम को कटोल तहसील के कोंधासवाली गांव में हुआ। 

विज्ञापन


कटोल पुलिस ने बताया कि एक ग्रामीण ने पीड़ित बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में अंकुश भोसकर (25) नामक एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376ए बी और धारा 506 के अलावा बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed