फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven people died and 11 injured in road accident in andhra pradesh

Andhra Pradesh Accident: तीर्थ यात्रा से वापस लौटते समय लॉरी से टकराई वैन, सात लोगों की मौत, 11 घायल

Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंताचिंताला में हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
seven people died and 11 injured in road accident in andhra pradesh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश में सोमवार को भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंताचिंताला में हुए इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में 11 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


तीर्थयात्रा से लौटते समय हुआ हादसा
स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग वैन से तीर्थयात्रा करके श्रीशैलम वापस जा रहे थे। वैन में कम से कम 38 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों को लेकर जा रही वैन रेंताचिंताला में एक विद्युत केंद्र के पास बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। 
विज्ञापन


घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी
घटना की जानकारी होते ही मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना का कारण पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के बाद कई नेताओं ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार से मृतकों के परिजन को सहायता प्रदान करने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed