फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven men including Assam workers killed as SUV rams into bus in Tamil Nadu

Tamil Nadu: बस और एसयूवी की भीषण टक्कर, हादसे में असम के श्रमिकों समेत सात लोगों की गई जान

Tue, 24 Oct 2023 12:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

सोमवार रात को तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस से एसयूवी कार टकरा गई। कार में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर श्रमिक थे। 
 

विज्ञापन
Seven men including Assam workers killed as SUV rams into bus in Tamil Nadu
accident

विस्तार

जिले के चेंगम के पास एसयूवी और राज्य सरकार की एक बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में असम के पांच श्रमिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से यहां आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस से एसयूवी कार टकरा गई। कार में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर श्रमिक थे। 

विज्ञापन

एसयूवी में सवार 11 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को तिरुवन्नामलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान असम के भीनमाल तीर्थ, कुंचा राय, दल्लू, निकोलस, नारायण सेठी और चालक पुनीत कुमार के अलावा कृष्णागिरी जिले के कामराज के रूप में हुई है। वे सभी होसुर के पास एक कारखाने में काम करते थे और आयुध पूजा के दिन पुडुचेरी की यात्रा के बाद लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बस के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed