फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   seven central ministers reach in rajya sabha to contest elections

बिना वोटिंग के ही ये 7 केंद्रीय मंत्री पहुंचे राज्यसभा, 26 की किस्मत का फैसला आज 

Fri, 23 Mar 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
seven central ministers reach in rajya sabha to contest elections
राज्यसभा
बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सभी उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जा चुके हैं। निर्वाचित होने वालों में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा और प्रकाश जावड़ेकर समेत सात केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। देश के 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए चुनाव का एलान किया गया था। 
विज्ञापन


बिहार से छह सीटों के लिए भाजपा से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, जदयू से वशिष्ठ नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद सिंह, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम तथा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह चुने गए।  महेंद्र सिंह सातवीं, वशिष्ठ नारायण तीसरी बार तो प्रसाद लगातार चौथी बार राज्यसभा सांसद बने हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। उत्तराखंड से भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा नेता विजया रहाटकर के नाम वापस लेने के बाद चुनाव की स्थिति पैदा नहीं हुई। यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, वी. मुरलीधरन के साथ ही कांग्रेस से वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर, शिवसेना के अनिल देसाई और एनसीपी की वंदना चव्हाण को निर्वाचित घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने भी तत्काल दखल देने से इनकार कर दिया

seven central ministers reach in rajya sabha to contest elections
Rajya Sabha Election 2018
गुजरात में भाजपा के कीरत सिंह राणा और कांग्रेस समर्थित पीके वालेरा के नाम वापस लेने के बाद चारों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें भाजपा से केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया तथा कांग्रेस से नारण राठवा और अमी याग्ज्ञिक शामिल हैं। भाजपा ने राठवा के नामांकन पत्र को लेकर आपत्ति जताई थी लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने भी तत्काल दखल देने से इनकार कर दिया। 

मध्य प्रदेश में भी राज्यसभा चुनाव की नौबत नहीं आई। यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश सोनी व अजय प्रताप सिंह तथा कांग्रेस से राजमणि पटेल चुने गए। राजस्थान से भाजपा के भूपेंद्र यादव, किरोड़ी लाल मीणा व पूर्व विधायक मदन लाल सैनी निर्वाचित हुए। किरोड़ी लाल मीणा इसी रविवार को पार्टी में शामिल हुए थे। 

ओडिशा की तीन राज्यसभा सीटों पर बीजद के उम्मीदवार प्रशांत नंदा, सौम्य रंजन पटनायक और अच्युत सामंत, जबकि आंध्र प्रदेश में तेलुगुदेशम पार्टी के सीएम रमेश, केएम रवींद्र कुमार और वाईएसआर कांग्रेस के वी. प्रभाकर रेड्डी निर्विरोध चुने गए।

यहां हैं चुनाव

seven central ministers reach in rajya sabha to contest elections
राज्यसभा
कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना भी आज ही हो जाएगी और इसी के साथ विजेताओं के नाम भी सामने आ जाएंगे।

उत्तरप्रदेश (10 सीट)

कर्नाटक (4 सीट)

छत्तीसगढ़ (1 सीट)

तेलंगाना (3 सीट)

पश्चिम बंगाल (5 सीट)

झारखंड (2 सीट)

केरल (1 सीट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed