फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven BJP councilors in maharashtra on Shiv Sena path after Amit Shah visit to Sindhudurg

अमित शाह के सिंधुदुर्ग दौरे के बाद शिवसेना की राह पर भाजपा के सात पार्षद

Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Seven BJP councilors in maharashtra on Shiv Sena path after Amit Shah visit to Sindhudurg
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोंकण दौरे के 48 घंटे के अंदर शिवसेना ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कोंकण में सिंधुदुर्ग जिले के वाभदे-वैभववाड़ी नगरपालिका के 7 भाजपा पार्षद शिवसेना में शामिल होने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


वाभदे- वैभववाड़ी नगरपंचायत में कुल 17 पार्षद हैं और सभी भाजपा के हैं। इसमें से सात पार्षद शिवसेना में प्रवेश करने की तैयारी मे हैं। इस पर स्थानीय भाजपा विधायक नितेश राणे ने व्यंगात्मक लहजे में ट्वीट किया कि शिवसेना हमारी पुरानी मित्र है। वैभववाड़ी में शिवसेना के पास आने वाले समय में उम्मीदवार भी नहीं हैं। शिवसेना पार्टी दिवंगत बाल ठाकरे की है। उनका आदर आज भी है और कल भी रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे के कहने पर उद्धव ठाकरे ने सिंधुदुर्ग में बने मेडिकल कॉलेज की फाइल पर हस्ताक्षर किया था। आभार के रूप में उद्धव ठाकरे हमसे पुष्पगुच्छ भी नहीं ले सकते। इसलिए वेलेंटाईन डे के निमित्त उद्धव के पास सात पार्षद भेज रहा हूं। इसे स्वीकार करें। उन्हें वैलेंटाइन की शुभकामाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशिष शेलार ने ट्वीट किया कि शिवसेना मुंबई, नवी मुंबई और कोकण में हमारी थाली में छूटे अन्न खाकर अपना पेट भर रही है। शेलार ने कहा कि जिन्हें भाजपा की उम्मीदवारी मिलने की संभावना नहीं थी वही शिवसेना में जा रहे हैं।

शिवसेना सत्ता के बल पर इन्हें पार्टी में शामिल कर रही है। लेकिन वह बाद में पश्चाताप करेंगे। इससे पहले भाजपा नेता व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े, पूर्व भाजपा विधायक हेमेंद्र मेहता, समीर देसाई, अनिल कदम और विवेक घोलप जैसे लोग भाजपा छोड़कर शिवसेना के शिवबंधन में बंध चुके हैं।

गौरतलब है कि रविवार को गृहमंत्री अमित शाह कोंकण दौरे पर आए थे। उन्होंने भाजपा सांसद नारायण राणे के लाइफटाइम मेडिकल कालेज का उद्घाटन किया था। साथ ही, शिवसेना के दावे की पोल खोलते हुए कहा था कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का कोई वादा नहीं किया था। शाह ने कहा था कि वह बंद कमरे में कोई वादा नहीं करते। जो कहते हैं डंके की चोट पर कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed