{"_id":"623b45002a02bc1e085694c6","slug":"set-up-panel-headed-by-sc-judge-to-probe-atrocities-against-kashmiri-pandits-dalits-bjp-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर फाइल्स: भाजपा सांसद की गृह मंत्री से मांग, कश्मीरी पंडितों पर अत्याचारों की जांच के लिए गठित करें पैनल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर फाइल्स: भाजपा सांसद की गृह मंत्री से मांग, कश्मीरी पंडितों पर अत्याचारों की जांच के लिए गठित करें पैनल
Wed, 23 Mar 2022 09:34 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:34 PM IST
सार
हरियाणा से सांसद अरविंद शर्मा ने मांग की कि सच्चाई को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच पैनल गठित किया जाए।
विज्ञापन
The Kashmir Files
- फोटो : twitter
विस्तार
भाजपा के एक सांसद ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और दलितों जैसे समूहों के खिलाफ किए गए अत्याचारों की सच्चाई को सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक पैनल का गठन करें। संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह की सराहना करते हुए हरियाणा के रोहतक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि यह देश की अखंडता के लिए एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, हम विभिन्न माध्यमों से देख रहे हैं कि कश्मीर में क्या हुआ, कैसे कश्मीरी पंडितों, गुर्जरों, दलितों और अन्य लोगों को कुचलने की कोशिश की गई। लेकिन सच्चाई को सामने लाने के लिए मैं गृह मंत्री से सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच पैनल गठित करने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन