फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senthil Balaji Arrest: Tamil Nadu govt condemns Governor RN Ravi for returning file on portfolio reallocation

Senthil Balaji: तमिलनाडु सरकार ने गवर्नर की आलोचना की, राज्यपाल ने लौटाई विभागों के पुनर्आवंटन से संबंधित फाइल

Fri, 16 Jun 2023 02:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 02:13 AM IST
सार

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुदी ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहले ही दिन में राज्यपाल से बालाजी के पास मौजूद बिजली और शराबबंदी विभागों को मंत्रियों थंगम थेनारासु और एस मुथुसामी को आवंटित करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्यपाल रवि ने  सिफारिश को स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
Senthil Balaji Arrest: Tamil Nadu govt condemns Governor RN Ravi for returning file on portfolio reallocation
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फाइल फोटो)। - फोटो : Facebook/DDNewsLive

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद विभागों के पुनर्आवंटन से संबंधित फाइल वापस करने के लिए राज्यपाल आरएन रवि की आलोचना की।

विज्ञापन


राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुदी ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहले ही दिन में राज्यपाल से बालाजी के पास मौजूद बिजली और शराबबंदी विभागों को मंत्रियों थंगम थेनारासु और एस मुथुसामी को आवंटित करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्यपाल रवि ने सिफारिश को स्वीकार नहीं किया। पोनमुदी ने यहां एक बयान में कहा, संविधान के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास विभागों के आवंटन या किसी को मंत्रिमंडल में शामिल करने या किसी मंत्री को हटाने का अधिकार है, न कि राज्यपाल के पास।
विज्ञापन


राज्यपाल ने 31 मई को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सेंथिल बालाजी को हटाने के लिए कहा था और अगले ही दिन स्टालिन ने विस्तृत जवाब दिया था। पोनमुदी ने कहा, "राज्यपाल को संविधान की जानकारी होनी चाहिए। उन्हें विभागों के पुनर्आवंटन पर मुख्यमंत्री की सिफारिश स्वीकार करनी चाहिए थी। लेकिन राज्यपाल केंद्र की भाजपा सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केवल इसलिए किसी मंत्री को हटाया नहीं जा सकता कि उस पर कोई मामला चल रहा है। क्या गुजरात के मंत्री रहते हुए मुकदमों का सामना करने वाले मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त किया गया था?

उन्होंने कहा, "सिर्फ इसलिए कि एक मंत्री पर कोई मामला है, उसे हटाया नहीं जा सकता। क्या गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें राज्य के मंत्री रहते हुए एक मामले का सामना करना पड़ा था, को बर्खास्त कर दिया गया?" पोनमुदी ने कहा कि अतीत में एआईएडीएमके के कई मंत्री, जिन्होंने मामलों का सामना किया था उन्हें भी बर्खास्त नहीं किया गया था।


सेंथिल बालाजी को कावेरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया
मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गुरुवार देर रात कावेरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed