फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior virologist Shahid Jameel quits as Chief Advisor to Center Covid panal

झटका: कोरोना से लड़ाई के बीच वैज्ञानिक शाहिद जमील का कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Mon, 17 May 2021 02:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 May 2021 02:18 AM IST
सार

भारत में कोरोना के स्ट्रेन को पहचानने वाले जीनोम स्ट्रेक्टर ग्रुप की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने शाहिद जमील के हाथ में दी थी।

विज्ञापन
Senior virologist Shahid Jameel quits as Chief Advisor to Center Covid panal
शाहिद जमील - फोटो : Wikipedia

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है, इसके खिलाफ सरकारें लगातार जंग लड़ रही हैं। इसी बीच सीनियर वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने भारतीय SARS-CoV-2 जीनोम सीक्वेंसिंग कंसोर्टिया के वैज्ञानिक सलाहकार समूह के पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इस्तीफा किन कारणों से दिया है।

विज्ञापन


शाहिद जमील ने कहा था दूसरी लहर की रफ्तार हुई धीमी, लेकिन जुलाई तक
जमील ने कहा था कि संक्रमण के मामले भले ही कम हो गए हों, लेकिन बाद की स्थिति भी आसान नहीं होने वाली। संभवत: यह ज्यादा लंबी चलेगी और जुलाई तक जारी रह सकती है। इसका अर्थ यह हुआ कि मामलों में कमी आने के बावजूद हमें रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमण से निपटना होगा। 
विज्ञापन


डॉक्टर शाहिद जमील ने हाल ही में दावा किया था कि कोरोना की दूसरी लहर की गिरावट की गति पहली के मुकाबले बहुत धीमी है। उन्होंने कहा था कि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि हम दूसरी लहर के पीक पर पहुंच गए हैं, हालांकि उन्होंने दावा किया कि दूसरी लहर को खत्म होने में काफी वक्त लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर में मामले पहली लहर की तरह आसानी से कम नहीं होंगे।  जमील ने बताया, पहली लहर में हमने देखा कि मामलों में सतत कमी आ रही थी, लेकिन याद रखें कि इस साल हमारे यहां संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed