फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior leaders out from CPI, Kanhaiya Kumar got chance

CPI की नेशनल काउंसिल से वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी, कन्हैया कुमार को मिली जगह

Mon, 30 Apr 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Senior leaders out from CPI, Kanhaiya Kumar got chance

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(CPI)  की नेशनल काउंसिल में जगह मिली है। उन्हें 125 सदस्यीय काउंसिल में सदस्य बनाया गया है। वहीं एस सुधाकर रेड्डी को CPI का दोबारा जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता सी दिवाकरन, सत्यन मोकेरी, सीएन चंद्रन और कमला सदानंदन अब नेशनल काउंसिल का हिस्सा नहीं रहे हैं। खुद को नेशनल काउंसिल से हटाये जाने पर दिवाकरन ने कहा कि मेरा कोई गॉडफादर नहीं है और आप बिना किसी सपोर्ट के नेशनल काउंसिल में नहीं बने रह सकते। 
विज्ञापन


पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी कनम राजेंन्द्रन ने दिवाकरन और बाकी के सदस्यों को नेशनल काउंसिल से हटाये जाने के कदम को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से और संविधान के अनुसार किया गया है। पार्टी के नियमों के मुताबिक काउंसिल में 20 फीसदी नये सदस्य होने चाहिए जिन्हें पार्टी के केंद्रीय सचिवालय से चुना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने कहा कि लेफ्ट सेकुलर फ्रंट को बीजेपी से लड़ने के लिए बनाया गया है। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां जनता को लूट रही हैं। मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर दिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed