फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior IPS officer Praveen Sood takes over as new CBI Director; know how is the selection done

CBI Director: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार, जानें कैसे होता है चयन?

Thu, 25 May 2023 06:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 25 May 2023 06:48 PM IST
सार

प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। सूद निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
 

विज्ञापन
Senior IPS officer Praveen Sood takes over as new CBI Director; know how is the selection done
कर्नाटक के DGP रहे प्रवीण सूद बने CBI डायरेक्टर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने गुरुवार को सीबीआई के नए निदेशक का पदभार संभाल लिया। सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अपने अंतिम कार्य दिवस पर निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने नई दिल्ली मुख्यालय में एजेंसी का प्रभार सौंपा। 
विज्ञापन


कौन हैं प्रवीण सूद?
सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वह राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। सूद जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


किसने किया चयन?
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में सूद के नाम को मंजूरी दी गई थी। हालांकि, कांग्रेस नेता चौधरी ने कथित तौर पर अगले सीबीआई निदेशक के रूप में सूद के चयन पर एक असहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed