{"_id":"646f5fcbe8340404890c51f5","slug":"senior-ips-officer-praveen-sood-takes-over-as-new-cbi-director-know-how-is-the-selection-done-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI Director: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार, जानें कैसे होता है चयन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI Director: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद ने संभाला सीबीआई निदेशक का पदभार, जानें कैसे होता है चयन?
Thu, 25 May 2023 06:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 25 May 2023 06:48 PM IST
सार
प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। सूद निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के DGP रहे प्रवीण सूद बने CBI डायरेक्टर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने गुरुवार को सीबीआई के नए निदेशक का पदभार संभाल लिया। सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अपने अंतिम कार्य दिवस पर निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने नई दिल्ली मुख्यालय में एजेंसी का प्रभार सौंपा।
कौन हैं प्रवीण सूद?
सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वह राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं। सूद जायसवाल के बाद देश के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।
किसने किया चयन?
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी की एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में सूद के नाम को मंजूरी दी गई थी। हालांकि, कांग्रेस नेता चौधरी ने कथित तौर पर अगले सीबीआई निदेशक के रूप में सूद के चयन पर एक असहमति जताई थी।