फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Shashi Tharoor slams trolls over comments on pic with woman says Sick minds

Trolling: महिला को शशि थरूर के साथ वाली फोटो पड़ी हटानी, कांग्रेस नेता बोले- बीमार मानसिकता के शिकार हैं लोग

Wed, 16 Nov 2022 04:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद, महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट करते हुए कहा कि "इससे मेरा दिल टूट गया है कि कैसे दक्षिणपंथी लोग थरूर सर के साथ मेरी तस्वीरों का गलत संदर्भ में इस्तेमाल कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए गलत सूचना फैला रहे हैं।"

विज्ञापन
Senior Congress leader Shashi Tharoor slams trolls over comments on pic with woman says Sick minds
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज कल सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के कारण लोगों को कई बार मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वाकया कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ एक साहित्यिक कार्यक्रम में फोटो खिंचाने वाली महिला के साथ हुआ है। दरअसल पीड़ित महिला ने कांग्रेस नेता के साथ की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। जिसके बाद दथिणपंथी ट्रोलर्स के भद्दे कमेंट्स के कारण उसे अपनी फोटो वहां से डिलीट करनी पड़ी। पीड़ित महिला ने एक दूसरी पोस्ट करके अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसे लोगों की बीमार मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर एक युवा लड़की को भुगतना पड़ा है।    

विज्ञापन

 
महिला बोली-टूट गया मेरा दिल
ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद, महिला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट करते हुए कहा कि "इससे मेरा दिल टूट गया है कि कैसे दक्षिणपंथी लोग थरूर सर के साथ मेरी तस्वीरों का गलत संदर्भ में इस्तेमाल कर रहे हैं और राजनीतिक लाभ के लिए गलत सूचना फैला रहे हैं।" पीड़ित महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर से एक साहित्य समारोह में मिली थी। इस कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों की तरह उसने भी शशि थरूर के साथ कुछ तस्वीरें क्लिक कीं थीं। इन तस्वीरों में कोई भी राजनीतिक या व्यक्तिगत कहानी नहीं है। मैंने हमेशा उनसे प्रेरणा ली है, लेकिन लोगों ने तस्वीरों पर भद्दे और गंदे कमेंट्स करने शुरू कर दिए। जिसके कारण मैंने तस्वीरें हटा दी हैं। उसने अपील करते हुए कहा कि अन्य लोगों से भी उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने से बचने के लिए कहा। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने दिया जवाब
उसकी इसी पोस्ट को कोट करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "इस युवा लड़की को सौ से अधिक लोगों के स्वागत समारोह में ली गई एक मासूम तस्वीर के लिए भुगतना पड़ा है, जिस पर मैंने पचास से अधिक लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाई होंगी! अपने बीमार दिमाग को अपने तक ही रखें!"  उन्होंने आगे कहा कि ट्रोलर्स को यह महसूस करना चाहिए कि उनके दुर्व्यवहार में वास्तविक मनुष्य शामिल हैं। जिन्हें इन सबसे फर्क पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed