{"_id":"66d99b25ab3898166401ead6","slug":"senior-congress-leader-hopes-for-khan-s-continued-tenure-as-kerala-guv-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: आरिफ मोहम्मद खान के फिर से केरल के राज्यपाल बनने के पक्ष में कांग्रेस विधायक, जानें क्या बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: आरिफ मोहम्मद खान के फिर से केरल के राज्यपाल बनने के पक्ष में कांग्रेस विधायक, जानें क्या बताई वजह
Thu, 05 Sep 2024 05:21 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 PM IST
सार
केरल के पूर्व गृहमंत्री तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने बुधवार शाम को केरल के राज्यपाल के साथ प्रसिद्ध सूर्यकलादि मन (जो नंबूदिरी ब्राह्मणों का एक पारंपरिक घर और श्री महागणपति का निवास भी है) में विनायक चतुर्थी समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : ANI
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व गृहमंत्री ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर केरल के राज्यपाल बनें। वह पूरे समय राज्य में सक्रिय रहे। उनका कार्यकाल सबसे बेहतर रहा।
विज्ञापन
केरल के पूर्व गृहमंत्री तिरुवंचूर राधाकृष्णन ने बुधवार शाम को केरल के राज्यपाल के साथ प्रसिद्ध सूर्यकलादि मन (जो नंबूदिरी ब्राह्मणों का एक पारंपरिक घर, जो श्री महागणपति का निवास भी है) में विनायक चतुर्थी समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान के राज्यपाल बने रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि राज्यपाल अगले पांच साल तक केरल में बने रहें। इस मन से प्रार्थनापूर्ण माहौल में आने वाले किसी भी व्यक्ति को संकट का सामना नहीं करना पड़ा। मैं जानता हूं कि खान ने केवल बेहतरी के लिए काम किया है। राधाकृष्णन ने कहा कि राज्यपाल खान पांच साल पूरे कर रहे हैं और एक बार फिर वह राज्य के प्रमुख बनने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
इसके जवाब में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार और राष्ट्रपति पर निर्भर है। एक बार फिर गुरुवार को राधाकृष्णन ने कहा कि राज्यपाल के काम को लोगों ने अच्छे से नोटिस किया है। कुछ लोग इसे सही मानते हैं, तो कुछ इसे गलत मानते हैं। केरल के कई लोग राज्यपाल के कार्यकाल का विस्तार होने की कामना करते हैं। उनके दिल में अच्छाई है। उस अच्छाई का उपयोग समाज के लाभ के लिए सकारात्मक तरीके से किया जाना चाहिए। उनके योग्य होने के बारे में कोई असहमति नहीं है।
असम के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। कार्यकाल के दौरान राज्य विवि के कामकाज समेत विभिन्न मुद्दों पर उनका पिनाराई विजयन और उनकी वामपंथी सरकार से मतभेद रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन