फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior citizen murder case Arrested caretaker involved in kidnapping case in 2013 says police

Senior Citizen Murder Case: हत्या का आरोपी नौकर अपहरण मामले में भी जा चुका है जेल, नेपाल भागने की फिराक में था

Wed, 10 May 2023 11:51 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 11:51 PM IST
सार

85 वर्षीय मुरलीधर नाइक का शव सोमवार सुबह उपनगरीय सांताक्रूज स्थित उनके फ्लैट के बेडरूम में मिला था। उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे।

विज्ञापन
Senior citizen murder case Arrested caretaker involved in kidnapping case in 2013 says police
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

बुजुर्ग की हत्या के मामले में अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार केयरटेकर अपहरण के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज किया है। मौके से बुजुर्ग की सोने की चेन और घड़ी गायब मिली थी। बुधवार को मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 घंटे में किया था मर्डर का खुलासा 
85 वर्षीय मुरलीधर नाइक का शव सोमवार सुबह उपनगरीय सांताक्रूज स्थित उनके फ्लैट के बेडरूम में मिला था। उनके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। घटना के बाद से बुजुर्ग का केयरटेकर कृष्णा पेरियार गायब था। पेरियार को पकड़ने के लिए पुलिस ने दस विशेष टीमों का गठन किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पेरियार सौराष्ट्र एक्सप्रेस में सवार हो गया है। मुंबई पुलिस ने जीआरपी और गुजरात में उनके समकक्षों से संपर्क किया। सोमवार की रात जैसे ही पेरियार अहमदाबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतरा, तभी स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे मुंबई लाया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


2013 में गया था जेल
केयरटेकर कृष्णा पेरियार 2013 में एक अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हेल्थकेयर फर्म से भी पूछताछ की जाएगी। इसी फर्म के माध्यम से आरोपी कृष्णा पेरियार को एक मई को मृतक मुरलीधर नाइक की देखभाल के लिए रख गया था। पुलिस का कहना है कि फर्म के अधिकारियों द्वारा खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उपनगरीय मुंबई की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 15 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी के साथ उपनगर सांताक्रूज के एक फ्लैट में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के खंभे से दोपहिया वाहन टकराने से दो की मौत
बीकेसी फ्लाईओवर पर बुधवार को बिजली के खंभे से एक स्कूटर टकराने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

हादसा सुबह उस समय हुआ जब तीनों मोटरसाइकिल से कुर्ला जा रहे थे। टक्कर लगने से बाइक सवार 24 वर्षीय व उसके ठीक पीछे बैठे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने कहा कि तीनों व्यक्ति उपनगरीय गोवंडी के निवासी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed