{"_id":"61858cca3b20c3164175bb43","slug":"senior-advocate-aditya-kumar-mohapatra-takes-oath-as-odisha-high-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य कुमार महापात्र ने ली हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य कुमार महापात्र ने ली हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ
Sat, 06 Nov 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कटक
पीटीआई, कटक
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:28 AM IST
सार
ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने अदालत के सम्मेलन कक्ष में उन्हें पद की शपथ दिलाई। रेनशॉ विश्वविद्यालय, कटक से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद, महापात्रा ने मधुसूदन लॉ कॉलेज (अब विश्वविद्यालय) से एलएलबी की डिग्री पूरी की।
विज्ञापन
ओडिशा हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य कुमार महापात्र ने शुक्रवार को यहां ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने अदालत के सम्मेलन कक्ष में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
रेनशॉ विश्वविद्यालय, कटक से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद, महापात्रा ने मधुसूदन लॉ कॉलेज (अब विश्वविद्यालय) से एलएलबी की डिग्री पूरी की। वह 1995 में स्टेट बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकृत थे। तब से वे हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 नवंबर को महापात्र को जज नियुक्त किया था। महापात्र के कार्यभार संभालने के साथ ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पिछले महीने हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन