{"_id":"5d3df4c38ebc3e6ce97ead33","slug":"send-the-plant-selfie-earn-money-the-unique-way-of-saving-the-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे के साथ सेल्फी भेजो-पैसे कमाओ, पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका आया सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पौधे के साथ सेल्फी भेजो-पैसे कमाओ, पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका आया सामने
Mon, 29 Jul 2019 12:47 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया में प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। लोग अब जागरुक भी हो रहे हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए नए-ऩए तरीके आजमा रहे हैं। इसी तरह का एक तरीका हरियाणा सरकार ने अपनाया है। सरकार ने घोषणा की है कि बच्चे पहले पेड़ लगाएं। हर छह महीने के बाद उसके साथ फोटो खींचकर सेल्फी सरकार के पास भेजें।
विज्ञापन
हर फोटो के मिलने के बाद सरकार उनके खाते में 50-50 रुपये भेजेगी। यह योजना पूरे तीन साल चलेगी और इस तरह फोटो भेजते रहने वाले हर बच्चे के खाते में सरकार पूरे 600 रुपये डालेगी। यह योजना छठवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए शुरु करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पौधों से बच्चों की तरह प्यार करें और माता पिता उनकी तरह सेवा करें। कुछ समय के बाद यही पौधे पेड़ बनकर पूरे समाज की पूरे जीवन भर सेवा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चे अपने द्वारा रोपे गए पौधे की जियो टैगिंग करें, उनका संरक्षण करें और हर छः महीने के बाद उसकी फोटो भेजते रहें। उन्होंने कहा कि इस तरह इन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता भी पैदा होगी। और हरियाणा का वनक्षेत्र भी बढ़ेगा।
हरियाणा में इस समय मात्र 3.5 प्रतिशत वन क्षेत्र है, जबकि कई प्रदेशों में यह 25 से 30 प्रतिशत तक है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह किसी भी भौगौलिक क्षेत्र में लगभग एक तिहाई वन क्षेत्र होना चाहिए। इस लिहाज से हरियाणा सहित अनेक राज्य इस कसौटी पर बहुत पीछे हैं। हालांकि, हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में राज्य में वन क्षेत्र बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पहले वे ड्रोन के माध्यम से अरावली क्षेत्र में पेड़ों के बीजों का छिड़काव कर चर्चा में आ चुके हैं।