फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Semiconductor: 'strategic importance of semiconductor industry, statement misinterpreted'; Minister Kumaraswam

Semiconductor: 'सेमीकंडक्टर उद्योग की रणनीतिक अहमियत, बयान के गलत अर्थ निकले'; मंत्री कुमारस्वामी ने दी सफाई

Sat, 15 Jun 2024 04:26 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 15 Jun 2024 04:26 PM IST
सार

केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सेमीकंडक्टर फर्म माइक्रोन के बारे में उनकी कथित टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Semiconductor: 'strategic importance of semiconductor industry, statement misinterpreted'; Minister Kumaraswam
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी सेमीकंडक्टर फर्म माइक्रोन के बारे में उनकी कथित टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


11 जून को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री के रूप में एचडी कुमारस्वामी ने कार्यभार संभाला। उन्हें इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। उन्होंने अपने मंच पर लिखा, केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। यह मेरे गृह राज्य कर्नाटक से संबंधित है।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने देवदरी लौह अयस्क खदान के संचालन के लिए केआईओसीएल लिमिटेड की पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इस्पात मंत्रालय के सचिव श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनावों में मांड्या से सांसद चुने जाने के बाद विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि दरअसल सेमीकंडक्टर एक प्रकार का उद्योग है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के लिए एक बुनियादी आवश्यकता है। दोनों क्षेत्र बहुत सारे रोजगार पैदा करते हैं। मैं पीएओ कार्यालय की कंडक्टर संबंधी पहल की सराहना करता हूं, अपने मंत्रालय के माध्यम से उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करूंगा। 

14 जून को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में यूएस आधारित माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर इकाई जैसे निवेश की आवश्यकता पर सवाला उठाया है। इससे प्रति नौकरी 3.2 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल सकती है। हम इस पर विचार कर रहे हैं और इस पर काम कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मुझे गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने किसी राज्य का उल्लेख नहीं किया है। मेरे बयान को इस तरह क्यों उठाया गया? मुझे भविष्य में बहुत सावधान रहना होगा। 


बता दें कि शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनावों में राज्य में जीत हासिल करने के बाद अपने पहले बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम को चिन्हित करने के लिए एक विशाल रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed