{"_id":"649a27c975a846c45c071397","slug":"self-baggage-drop-facility-now-at-hyderabad-airport-news-in-hindi-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyderabad: एयरपोर्ट पर मिलेगी सेल्फ-बैगेज ड्रॉप की सुविधा, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyderabad: एयरपोर्ट पर मिलेगी सेल्फ-बैगेज ड्रॉप की सुविधा, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा
Tue, 27 Jun 2023 05:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:36 AM IST
सार
एयरपोर्ट पर आठ स्वचालित सेल्फ-बैगेज मशीनें लगाई गई हैं। जीएचआईएएल ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये मशीनें स्कैनर, स्केल और सेंसर से लैस हैं जो यात्रियों को 45-60 सेकंड में अपना सामान चेक-इन सुविधा पूरा करने में सक्षम बनाती हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद एयरपोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एंट्री गेट संख्या -9 के पास सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा शुरू की गई है। सोमवार को एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।
एयरपोर्ट पर आठ पूर्णत स्वचालित सेल्फ-बैगेज मशीनें लगाई गई हैं। जीएचआईएएल ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये मशीनें स्कैनर, स्केल और सेंसर से लैस हैं जो यात्रियों को 45-60 सेकंड में अपना सामान चेक-इन सुविधा पूरा करने में सक्षम बनाती हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल दो चरण वाली प्रक्रिया के जरिये कर सकते हैं। सेल्फ चेक-इन कियोस्क से बोर्डिंग पास और बैगेज टैग प्राप्त करने के बाद यात्रियों को स्वयं द्वारा जांच किए गए सामान को टैग करना होगा। उसके बाद यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा और घोषणा करनी होगी कि उनके सामान में प्रतिबंधित/खतरनाक सामग्री नहीं है और उसे तय बेल्ट पर रखना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर सामान अपने आप तय स्थान पर और उसके बाद विमान में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि विमानन कंपनी के कर्मी सामान की जांच करते है। अगर जांच किए गए सामान का वजन विमानन कंपनी द्वारा तय नियमों का उल्लघंन करता है तो उसे मशीन स्वीकार नहीं करेगी। वहां मौजूद चेक-इन एजेंट मदद के लिए आगे आता है। अतिरिक्त सामान होने पर यात्री को एयरलाइन के बैगेज काउंटर पर जाना होगा। जीएचआईएएल के सीईओ प्रदीप पणिक्कर ने कहा, हम हैदराबाद एयरपोर्ट से गुजरने वाले यात्रियों के लिए नई सेल्फ-बैगेज सुविधा को जोड़कर खुश हैं। यात्रियों को इस सुविधा के बाद और आसानी होगी और उनके यात्रा अनुभव में वृद्धि होगी। प्रौद्योगिकी सेल्फ-बैग ड्रॉप और चेक-इन प्रक्रिया का एकीकरण यात्रा को तेज और सरल बनाता है। जैसा कि हम नए युग की प्रौद्योगिकियों में निवेश करना जारी रखते हैं, हम अपने सभी यात्रियों के लिए एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।