{"_id":"65f150e51711b03c30080628","slug":"selection-of-ecs-cong-s-adhir-ranjan-chowdhury-seeks-details-of-ecs-short-listed-candidates-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: अधीर रंजन चौधरी का कानून मंत्रालय को पत्र, चुने गए चुनाव आयुक्त के उम्मीदवारों के बारे में मांगी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: अधीर रंजन चौधरी का कानून मंत्रालय को पत्र, चुने गए चुनाव आयुक्त के उम्मीदवारों के बारे में मांगी जानकारी
Wed, 13 Mar 2024 12:38 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:38 PM IST
सार
विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि को लिखे पत्र में चौधरी ने उनसे चुनाव आयुक्त पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के बारे में उनके बायोडाटा के साथ जानकारी भेजने को कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निर्वाचन आयोग में दो नए आयुक्तों की नियुक्ति जल्द हो सकती है। प्रधानमंत्री की अगुआई में चयन समिति की बैठक 15 मार्च को ही बुलाई गई है। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के बाद ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होगा। यानी चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा के लिए पांच छह दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि समिति की बैठक से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखकर सूची में शामिल किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों और उनके बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि को लिखे पत्र में चौधरी ने उनसे चुनाव आयुक्त पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के बारे में उनके बायोडाटा के साथ जानकारी भेजने को कहा है।
विज्ञापन
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए गठित समिति में शामिल कांग्रेस नेता ने कानून मंत्रालय के अधिकारियों से केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) की नियुक्ति और सूचना आयुक्तों समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया का पालन करने को कहा है। बता दें, अधीर रंजन चौधरी सीआईसी और सीवीसी के चयन के लिए पीएम के नेतृत्व वाली समितियों के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कानून मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि बैठक से पहले चुनाव आयुक्तों के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों के बायोडाटा सहित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएं।'
कल होगी बैठक
बताया जा रहा है कि दो चुनाव आयुक्तों का चयन करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त पैनल की बैठक 14 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी।
राष्ट्रपति के पास भेजे जाएंगे नाम
ये समिति निर्वाचन आयुक्त के लिए सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर दो नाम तय करेगी। दोनों नाम राष्ट्रपति के पास भेजे जाएंगे। फिर राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेंगे। इससे पहले अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्ति और फिर अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। आयुक्त अनूप चंद्र पांडे 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर 14 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे।