{"_id":"66dd57b894834bc0a10f02b2","slug":"security-heightened-in-manipur-anti-drone-systems-deployed-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur Drone Attack: मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, इंफाल घाटी में ड्रोन कर रहे निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur Drone Attack: मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, इंफाल घाटी में ड्रोन कर रहे निगरानी
Sun, 08 Sep 2024 01:22 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:22 PM IST
सार
मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
मणिपुर में जांच करते सुरक्षा बल। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद रविवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। इंफाल घाटी की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। रविवार को अब तक हिंसा का कोई मामला सामने आया है। जबकि सुरक्षा बल लगातार इंफाल घाटी में नजर रख रहे हैं। वहीं असम राइफल्स ने सीमांत क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। वहीं सीआरपीएफ ने राज्य पुलिस को ड्रोन सौंपा है।
बीते रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के कतुक गांव में ड्रोन से हमले किए गए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। इसके अगले दिन सेनजाम चिरांग में ड्रोन से हमला किया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद शनिवार को जिरिबाम जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई। वहीं चार अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए।
पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग पहाड़ी इलाकों के निवासी थे। जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि जिरिबाम जिले में शनिवार रात निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। इसके मुताबिक पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना, नाम्बोल कामोंग और इंफाल पूर्व के पुखाओ, दोलाईथाबी, शांतिपुर इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन