{"_id":"5b3336914f1c1b603c8b5b30","slug":"security-forces-arrested-four-jaish-e-mohammed-active-ground-workers-from-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार, हथियार बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके से सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ ने मंगलवार शाम को सोपोर में फल मंडी चौराहे पर संयुक्त रूप से घेराबंदी की और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद अयूब मल्ला, फयाज अहमद वार, जावेद अहमद वार और मकसूद अहमद वार के रूप में है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से, ‘‘दो यूबीजीएल, दो हथगोले और आतंकवादी संगठन की मैट्रिक्स शीट्स बरामद की गई है।’ ’उन्होंने बताया कि आरोपियों पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इन आतंकियों की गिरफ्तारी सेना द्वारा दोबारा ऑपरेशन ऑल आउट शुरू करने के बाद से हुई है। वहीं सेना 21 वांछित आतंकियों की एक सूची तैयार कर चुकी है। जिसमें आतंकियों को दो श्रेणियों में रखा गया है। A++ श्रेणी में रख गए 6 आतंकियों को सबसे पहले ढेर किया जाएगा। इसके बाद बचे हुए A+ श्रेणी के आतंकियों के के खात्मे के लिए मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि यदि इन 21 आतंकियों को मार दिया जाता है तो जहां इससे घाटी में शांति की स्थापना हो जाएगी वहीं इससे आंतकी अव्यवस्थित हो जाएंगे। इसके बाद दूसरे आतंकी संगठन को घाटी में खुद को स्थापित करने के लिए लंबा समय लग जाएगा।' इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट का कहना है कि उत्तर कश्मीर की तुलना में दक्षिण कश्मीर में आंतकियों की संख्या कम है। वहां का वातावरण भी काफी बेहतर है। घाटी में इस समय 250-275 आंतकी मौजूद हैं।