फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF women commandos to guard Amit Shah, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra

सुरक्षा बंदोबस्त: अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा की सुरक्षा सीआरपीएफ की महिला कमांडो के जिम्मे

Wed, 22 Dec 2021 05:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Dec 2021 05:54 PM IST
सार

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा में सीआरपीएफ की वीआईपी विंग की महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की जाएंगी। 

विज्ञापन
CRPF women commandos to guard Amit Shah, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही वीआईपी सुरक्षा के लिए तैयार सीआरपीएफ की पहली महिला कमांडो इकाई को तैनात करने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी व अन्य उच्च जोखिम वाले कई नेताओं की सुरक्षा में इन कमांडो को लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के आगामी चुनाव में भी ये नेता इन महिला कमांडो से घिरे नजर आएंगे। शुरुआत में इन कमांडो को जेड+ सुरक्षा श्रेणी के नेताओं जैसे गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के गांधी परिवार, जिसमें सोनिया गांधी व उनके दोनों बच्चे राहुल व प्रियंका गांधी शामिल हैं, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने 32 महिला कमांडो का पहला दस्ता बनाया है। ये वीआईपी सुरक्षा विंग अब दिल्ली में रहने वाले नेताओं की सुरक्षा में तैनात होगी। सीआरपीएफ ने 32 महिला कमांडो का पहला दस्ता बनाया है। ये वीआईपी सुरक्षा विंग अब दिल्ली में रहने वाले उन नेताओं की सुरक्षा में इन्हें तैनात किया जाएगा, जिन्हें जेड+ सुरक्षा मिली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इन महिला कमांडो को हाल ही में 10 सप्ताह की वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी की ट्रेनिंग दी गई है। इन महिला कमांडो को निहत्थे युद्ध, तलाशी और विशेष हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया गया है। अब इन्हें जनवरी में वीआईपी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि महिला कमांडो, अपने पुरुष समकक्षों की तरह आवश्यकतानुसार हथियार, बैलिस्टिक सुरक्षा और अन्य गैजेट ले जाएंगी। अगले साल फरवरी-मार्च में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले से ही ये नेता इन राज्यों के तूफानी दौरे कर रहे हैं। 


राजीव बनर्जी की जेड सुरक्षा वापस ली
गृह मंत्रालय ने बंगाल के पूर्व मंत्री व टीएमसी नेता राजीव बनर्जी की जेड श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। बनर्जी टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए थे और मई में बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद फिर टीएमसी में चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed