PM Modi Bengaluru Visit: बंगलूरू में पीएम के कार्यक्रम से पहले संदिग्ध सामग्री बरामद; कर्नाटक में हाई अलर्ट
बंगलूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा जांच के दौरान कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर दो जिलेटिन स्टिक बरामद हुईं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले बंगलूरू में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सतर्कता बरतनी पड़ी। रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर फुटपाथ के किनारे दो जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे रूट और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच कर रही थीं। इसी दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच में पता चला कि वहां दो जिलेटिन स्टिक मौजूद थीं।
डीआईजी सेंट्रल रेंज बंगलूरू ने बताया कि बरामद सामग्री कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिली है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जिलेटिन स्टिक वहां कैसे पहुंचीं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।
हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।
पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर थे, जहां उन्होंने बंगलूरू में 'आर्ट ऑफ लिविंग' के 45वें वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद वे हैदराबाद रवाना हुए, जहां उन्होंने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
आध्यात्मिक कार्यक्रम में संबोधन
आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है। पीएम मोदी ने कहा कि समाज की भागीदारी किसी भी बड़े अभियान की सफलता के लिए जरूरी है और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका सरकार से भी अधिक महत्वपूर्ण होती है।
गुरुदेव को जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री ने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि जब 100वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी, तब वे फिर से शामिल होने आएंगे। उन्होंने बंगलूरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी किया, जिसे आंतरिक शांति और आध्यात्मिक कल्याण का केंद्र बताया जा रहा है।
अन्य वीडियो:-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.