फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   second squadron of Rafale Jets to be deployed in Hasimara Air Force base

राफेल लड़ाकू विमान: हाशिमारा में तैनात किया जाएगा दूसरा स्क्वाड्रन, वायुसेना तैयार

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
second squadron of Rafale Jets to be deployed in Hasimara Air Force base
राफेल विमान - फोटो : स्पेशल अरेंजमेंट

भारतीय वायुसेना अप्रैल के मध्य में राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे स्क्वॉड्रन (दस्ते) की तैनाती के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के अनुसार राफेल का दूसरा स्क्वॉड्रन पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायुसेना अड्डे पर मुस्तैद रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राफेल विमानों का पहला स्क्वॉड्रन अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है। विमानों की पहली खेप पिछले साल 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आई थी। भारत ने फ्रांस से 59 हजार करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए साल 2015 में अंतर-सरकारी करार पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन


10 सितंबर को वायुसेना के बेड़े मे ंशामिल हुए थे राफेल विमान
पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में हुए एक कार्यक्रम में राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया था। तीन विमानों की दूसरी खेप तीन नवंबर को भारत आई थी जबकि तीन और विमानों की तीसरी खेप 27 जनवरी को यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और विमान मिलने की उम्मीद
सूत्रों ने बताया कि राफेल लड़ाकू विमान के दूसरे स्क्वॉड्रन को इस साल अप्रैल के मध्य में हाशिमारा में अगले मुख्य संचालन अड्डे पर मुस्तैद किया जाएगा। भारत को अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और विमान मिलने की उम्मीद है। बता दें कि एक स्क्वॉड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं।

ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह का तबादला
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि राफेल के पहले स्क्वॉड्रन के कमांडिग अधिकारी का तबादला शिलांग स्थित पूर्वी एयर कमांड के मुख्यालय में कर दिया गया है। ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह का स्थान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया लेंगे।


सूत्रों ने बताया कि ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह अपनी नई तैनाती के दौरान राफेल के दूसरे स्क्वॉड्रन की तैनाती का कामकाज संभाल सकते हैं। संपर्क करने पर वायु सेना के एक अधिकारी ने ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह के तबादले को सामान्य तबादला करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed