{"_id":"66ddd06e1f445378020afba2","slug":"second-aiims-to-be-built-in-sambalpur-cm-mohan-announced-in-inauguration-program-of-cm-kisan-scheme-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha : संबलपुर में बनेगा ओडिशा का दूसरा एम्स; CM-किसान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम मोहन ने किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha : संबलपुर में बनेगा ओडिशा का दूसरा एम्स; CM-किसान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम मोहन ने किया एलान
Sun, 08 Sep 2024 09:57 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:57 PM IST
सार
संबलपुर में जीएम यूनिवर्सिटी सभागार में सीएम मोहन चरण माझी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सीएम-किसान योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा का दूसरा एम्स संबलपुर में बनेगा।
विज्ञापन
मोहन चरण माझी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के सीएम मोहन माझी राज्य में विकास कार्यों को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी रविवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राज्य में सीएम-किसान योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संबलपुर में ओडिशा राज्य का दूसरा एम्स बनाए जाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
'नुआखाई भेटघाट' उत्सव कार्यक्रम को किया संबोधित
वहीं, सीएम मोहन माझी संबलपुर में आयोजित 'नुआखाई भेटघाट' उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
'सीएम-किसान योजना' का शुभारंभ भी किया
संबलपुर में जीएम यूनिवर्सिटी सभागार में सीएम मोहन चरण माझी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सीएम-किसान योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा का दूसरा एम्स संबलपुर में बनेगा, राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र के समक्ष इस संबंध में मांग रखी है।
विज्ञापन
संबलपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं मोहन चरण माझी
इससे पहले, ओडिशा के मुख्यमंत्री संबलपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। संबलपुर पहुंचने के बाद माझी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के मंत्रियों सुरेश पुजारी और रबी नारायण नाइक और कुछ अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ मां समलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर में ‘नबान्न’ (मौसम की पहली फसल) का आनंद लिया।माझी ने इस शुभ दिन पर सभी लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी नुआखाई की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के लोगों को ‘नुआखाई’ उत्सव की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने जहां नुआखाई को एक प्रमुख कृषि त्योहार बताते हुए कहा कि ये त्योहार देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए अपने पोस्ट में कहा कि नुआखाई जुहार! नुआखाई के विशेष अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। हम अपने मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और हमारे समाज के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हैं। सभी को खुशी और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।