फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Forecast Today IMD Winter Alert Cold Night in Delhi Mausam ki Jankari Updates in Hindi

Weather Today: जमने लगा ठंड का रंग, दिल्ली में सीजन की पहली सर्द रात, जानें मौसम का हाल

Thu, 24 Nov 2022 07:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Nov 2022 07:34 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक ठंड का असर दिखाई दे रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 तो लेह में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इधर दिल्ली व जम्मू में यह 8-9 डिग्री तक आ चुका है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Winter Alert Cold Night in Delhi Mausam ki Jankari Updates in Hindi
देश में शीतलहर के आसार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी होने और हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से देश के अनेक हिस्सों मे ठंड का रंग अब जमने लगा है। हालांकि, हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर अभी दूर है। यह दिसंबर में ही नजर आ सकता है। 

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक ठंड का असर दिखाई दे रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 तो लेह में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इधर दिल्ली व जम्मू में यह 8-9 डिग्री तक आ चुका है। जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून में 11 डिग्री तो शिमला में यह 6 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में गर्म लिबास जरूरी हो गए हैं। यूपी में भी पारा लगातार गिर रहा है। राज्य के कई शहरों में तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली में 8 डिग्री पर आया पारा
दिल्ली के मौसम की बात करें तो बुधवार को पारा सामान्य से तीन लुढ़ककर सीजन में अब तक का सबसे कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पारा और गिरेगा। साथ ही सुबह में धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु व आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अनुमान
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र अब गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप ले चुका है। अब यह उत्तर पश्चिम दिशा में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ेगा। इसके असर से अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान निकोबार व तटीय आंध्र प्रदेश में कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed