फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Search squad reached Camp two in search of missing mountaineer from Arunachal Pradesh

अरुणाचल के लापता पर्वतारोही: खोजी दस्ता पहुंचा कैंप-2, बैग के अलावा नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 17 Sep 2022 10:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 10:23 PM IST
सार

दस्ते में शामिल एक पर्वतारोही की तबीयत थोड़ी खराब होने पर उसे तुरंत बेस कैंप शिफ्ट कर दिया गया। बाकी सभी की तबीयत ठीक है। रविवार को मौसम ठीक रहा तो कैंप-2 के आसपास सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Search squad reached Camp two in search of missing mountaineer from Arunachal Pradesh
तापी म्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले करीब तीन सप्ताह से भी अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के क्रम में शनिवार को खोजी दस्ता कैंप-2 पहुंचा। यहां पर उन्हें एक बैग और रसोई का कुछ सामान मिला। अभी उनके बारे में कुछ सुराग नहीं मिला है। दस्ता रविवार को भी कैंप-2 के आसपास खोजी अभियान चलाएगा। लगातार बारिश के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी और मिशन के इंचार्ज अशोक ताजो ने बताया कि सर्च अभियान में तेजी लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खोजी दस्ता शनिवार सुबह कैंप-2 पहुंचा। कैंप-1से कैंप-2 तक पहुंचने में करीब चार घंटे का समय लगा। बारिश के कारण मौसम बहुत खराब है। दृश्यता भी बहुत कम है। बहुत ही कठिन परिस्थितियों में खोजी दस्ता के सदस्य सर्च अभियान चला रहे हैं। कैंप-2 में केवल एक बैग और रसोई का कुछ सामान मिला। सर्च अभियान के सदस्यों ने कैंप-2 के आसपास खोजी अभियान चलाया। लेकिन कुछ भी सुराग हाथ नहीं लगा। दस्ते में शामिल एक पर्वतारोही की तबीयत थोड़ी खराब होने पर उसे तुरंत बेस कैंप शिफ्ट कर दिया गया। बाकी सभी की तबीयत ठीक है। अशोक ने बताया कि रविवार को मौसम ठीक रहा तो कैंप-2 के आसपास सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed